कोरोना जागरूकता रथ रवाना
खण्डवा 8 मई, 2021 - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के निर्देश पर हरसूद क्षेत्र के ग्रामों में कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करने तथा मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व समझाने के उद्देश्य से कोरोना जागरूकता रथ शुक्रवार को रवाना किया गया। रथ को एसडीएम हरसूद डॉ परीक्षित झाडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसडीएम डॉ. झाडे ने बताया कि यह रथ गांव गांव का दौरा कर ग्रामीणों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेगा तथा ग्रामीणों से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की जायेगी। इस दौरान तहसीलदार हरसूद श्री नितिन चौहान, नायब तहसील श्री सहदेव मोरे, सीईओ प्रवीण कुमार इवने सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment