AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 8 May 2021

खण्डवा शहर में 11 स्थानों पर बनाये गये कोविड हेल्प सेंटर

 खण्डवा शहर में 11 स्थानों पर बनाये गये कोविड हेल्प सेंटर

खण्डवा 8 मई, 2021 - कोविड -19 रोगियों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित उपचार की दृष्टि से 7 मई से 25 मई तक चलाये जाने वाले किल कोरोना -3 अभियान के अंतर्गत खण्डवा नगर में 11 स्थानों पर कोविड हेल्प सेंटर बनाये गये हैं। नोडल अधिकारी डॉ. एन. के. सेठिया ने बताया कि ये हेल्प सेंटर्स खण्डवा शहर के संजीवनी क्लीनिक गणेशगंज, नगर निगम झोन क्रमांक 1 टैगोर पार्क के सामने, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रामनगर, माखनलाल चतुर्वेदी प्राथमिक शाला टपालचाल, घनश्यामप्रसाद प्राथमिक शाला खड़कपुरा, कमला नेहरू स्कूल जिला चिकित्सालय के सामने, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर, आंगनवाड़ी भवन सिंघाड़ तलाई, महालक्ष्मी मांगलिक भवन लालचौकी, नवचण्डी मांगलिक भवन एवं गुरूद्वारा आनंद नगर में बनाए गए है। ये केन्द्र प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 6 बजे तक खुले रहेंगे। इन हेल्प सेंटर्स पर सर्दी, खांसी, इन्फ्लूएंजा, गले में खराश बुखार जैसे लक्षण वाले रोगियों की प्राथमिक जाँच एवं उपचार की व्यवस्था रहेगी। डॉ. सेठिया ने बताया कि इन हेल्प सेंटर्स के माध्यम से संभावित कोविड-19 रोगियों को चिन्हित कर नजदीकी फीवर क्लीनिक पर रैफर किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment