हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षाओं की प्रेक्टिकल अभी नहीं होंगे
खण्डवा 7 मई, 2021 - माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल, डिप्लोमा इन प्री स्कूल एजुकेशन, शारीरिक शिक्षा पत्रोपाधि की परीक्षाएं आयोजित की जाती है। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इन से संबंधित प्रेक्टिकल परीक्षाएं फिलहाल स्थगित रखने के आदेश जारी किए गए है। परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल ने बताया कि प्रेक्टिकल परीक्षाओं की आगामी तिथि की सूचना पृथक से जारी की जायेगी।
No comments:
Post a Comment