डिस्ट्रिक्ट कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर से कोविड संबंधी जानकारी प्राप्त करें
खण्डवा 13 मई, 2021 - कोविड-19 के तहत् जिले के नागरिकों को कोरोना की जॉंच एवं उपचार की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के उद्देष्य से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई-गर्वनेन्स दक्षता केन्द्र पर जिला स्तरीय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। डिस्ट्रिक्ट कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर का फोन नंबर 0733-1075 है। इस नम्बर पर चिकित्सकों द्वारा होम आइसोलेट किये गये मरीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है, उन्हें दिन में दो बार कॉल लगाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि अब कोविड-19 के एसिम्टोमेटिक मरीजों को अब होम आइसोलेषन में ही रखा जा रहा है, ऐसे मरीजों को होम आइसोलेषन किट दिया जाते है, किट के साथ आईसोलेषन में व्यक्ति को दवाईयों के साथ आईसोलेषन के दौरान रखी जाने वाली सावधानियॉं एवं अन्य दिषा निर्देष प्रदान किये जाते हैं। डॉ. चौहान ने बताया कि होम आईसोलेषन में रह रहे मरीजों को दिन में दो बार अपना ऑक्सीजन स्तर एवं शरीर का तापमान कॉल करने वाले चिकित्सक को बताना होता है साथ ही यदि मरीज को कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो वो भी कॉल के दौरान चिकित्सक को बताना है ताकि उसका निदान किया जाये। डिस्ट्रिक्ट कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. शरद हरणे ने बताया कि जिले के सामान्य नागरिक कोविड संबंधी जानकारी के लिये भी डिस्ट्रिक्ट कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर के नंबर पर कॉल कर निकटतम फीवर क्लीनिक, सेंपल संग्रहण केन्द्र तथा कोविड हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
No comments:
Post a Comment