AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 13 May 2021

गुरूवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 602 युवाओं ने करवाया टीकाकरण

 गुरूवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 602 युवाओं ने करवाया टीकाकरण

खण्डवा 13 मई, 2021 - कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत् गुरूवार को 18 वर्ष से अधिक आयु समूह के 602 युवाओं का शहर में स्थित 6 केन्द्रों पर कोरोना के टीके की पहली खुराक लगाई गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि टीका लगाने के लिए पात्र हितग्राही कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य् सेतु एप पर पंजीयन करवायें तथा पंजीयन के बाद अपना अपॉंइंटमेंट लेना आवष्यक है। अठारह से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों का टीकाकरण केन्द्रों पर रजिस्टेªषन एवं अपॉंईंटमेंट बुक नहीं किया जायेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम में न पड़े और अपना टीकाकरण करवाये, ये टीका एकदम सुरक्षित है और सुरक्षा के लिये है। टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना आवश्यक है। 

No comments:

Post a Comment