AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 13 May 2021

ईद-उल-फितर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

 ईद-उल-फितर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त  

खण्डवा 13 मई, 2021 - ईद-उल-फितर पर्व पर खण्डवा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार संयुक्त कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अशोक जाधव की ड्यूटी कहारवाडी मस्जिद, बुलन्द शहीद घासपुरा मस्जिद, घासपुरा नई मस्जिद, गुलमोहर कॉलोनी मस्जिद एवं सिविल लाइन मस्जिद क्षेत्र में लगाई गई है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार पाण्डे की ड्यूटी हुसैन मस्जिद सलूजा कॉलोनी, मस्जिद अक्सा रामेश्वर, दरगाह मीरपुरा मस्जिद, कल्लनगंज मस्जिद एवं फकीर पदम कुण्ड वार्ड मोहल्ला मस्जिद क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए लगाई गई है। इसके अलावा नायब तहसीलदार श्री भूपेन्द्र भिडे की ड्यूटी बुधवारा मस्जिद, पड़ावा मस्जिद, मोहम्मद मस्जिद, मदिना मस्जिद, जाकरिया मस्जिद छीपाकॉलोनी क्षेत्र में, नायब तहसीलदार श्रीमती भावना रावत की ड्यूटी नूरानी मस्जिद खानशाहवली, मदरसा काजीयाना परदेशीपुरा, ईदगाह, इमलीपुरा मस्जिद, जामा मस्जिद क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई है। नायब तहसीलदार सुश्री कविता सोलंकी की ड्यूटी खड़कपुरा मस्जिद, गणेश तलाई मस्जिद, कसाईपुरा मस्जिद व मंूदीपुरा मस्जिद क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अलावा खण्डवा, पंधाना, हरसूद व पुनासा के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अपने अपने अनुविभाग क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आयोजन के लिए वे अपने अनुभाग में तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम पटवारियों को कर्त्तव्यस्थ किया जाना सुनिश्चित करें। जारी आदेश अनुसार अनुविभागीय अधिकारी खण्डवा श्रीमती ममता खेड़े इस दौरान खण्डवा शहर का सतत् भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगी तथा कानून व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करायेंगी। 

No comments:

Post a Comment