AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 13 May 2021

किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर जाकर ले रहे हैं जानकारी

 किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर जाकर ले रहे हैं जानकारी
संदिग्ध मरीजों को औषधि किट देकर होम आईसोलेषन की सलाह दी जा रही है

खण्डवा 13 मई, 2021 - किल कोरोना-3 अभियान के अंतर्गत खंडवा जिले में फीवर स्क्रीनिंग के तहत ‘‘किल कोराना अभियान‘‘ में आषा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अन्य विभागों के सहयोग से व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर नागरिको को सर्दी खांसी, बदन दर्द, सिर दर्द के साथ बुखार, गले में खराष एवं सांस लेने में तकलीफ की जानकारी ली एवं संभावित मरीजों को घर पर उपचार  हेतु औषधि किट प्रदाय कर होम आईसोलषन की सलाह दी जा रही है। इसी क्रम में ग्राम जिरवन में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आषा एवं आंगनवाड़ी द्वारा घर-घर सर्वेक्षण कर आवष्यकतानुसार मरीजों को किट का वितरण किया गया। इसी प्रकार जिले में सभी ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीणों को कोराना से बचाव हेतु बचाव के तरीके अपनाने के साथ टीकाकरण हेतु भी प्रेरित किया जा रहा है। नोडल अधिकारी श्रीमती मनीषा जुनेजा ने बताया कि जिले में किल-कोरोना अभियान-3 इस माह की 25 तारीख तक चलाया जायेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि कोरोना की चेन को ब्रेक करने हेतु अपने घर आने वाले सर्वे दल के सदस्यो को अपने परिवार एवं उनके स्वास्थ्य की सही-सही जानकारी दें और बड़ी संख्या में कोविड वैक्सिनेषन कराकर अपने आपको सुरक्षित करें।

No comments:

Post a Comment