8 मई को खण्डवा के 4 केन्द्रों और अन्य ग्रामीण केन्द्रांे पर भी होगा वैक्सिनेषन
खण्डवा 7 मई, 2021 - जिला प्रशासन, सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य विभाग के सहयोग से 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत् जिले में 8 मई को शहरी क्षेत्र के 4 केन्द्रों पर जिसमें जिला अस्पताल के बी-ब्लॉक खंडवा के 3 केन्द्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर खंडवा में टीकाकरण किया जायेगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के केन्द्रों में जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर भी होगा टीकाकरण।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम में न पड़े और अपना टीकाकरण करवाये, ये टीका एकदम सुरक्षित है और सुरक्षा के लिये है। कोविड का टीका लगवाने के लिये नागरिक कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु एप पर पंजीयन कराकर अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगवा सकते है। टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है। इस हेतु नागरिक टीकाकरण केन्द्र अपना आधार कार्ड अथवा फोटो युक्त परिचय पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाये। टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना आवष्यक है।
No comments:
Post a Comment