18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं का अब 2 कक्षों में होगा वैक्सीनेशन
खण्डवा 7 मई, 2021 - शनिवार 8 मई को 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु के लोगों का जिला अस्पताल के बी ब्लॉक केन्द्र क्रं. - 2 एवं 4 पर टीका लगाया जावेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि टीका लगाने के लिए कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु एप पर अनिवार्य रूप से पंजीयन करवाना आवष्यक है। रजिस्ट्रेषन का कार्य टीकाकरण केन्द्रों पर नहीं किया जायेगा। सभी नागरिकों से अपील है कि ऑनलाईन रजिस्ट्रेषन के बाद ही टीकाकरण के लिये आयें, अनावष्यक भीड़ न लगाये। कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करें।
No comments:
Post a Comment