18 से 44 वर्ष आयु के युवाओं का वैक्सीनेशन खंडवा के 6 केन्द्रों पर होगा
खण्डवा 11 मई, 2021 - खण्डवा शहर में 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु तक के युवाओं का टीकाकरण कुल 6 केन्द्रों पर होगा, जिसमें जिला अस्पताल के बी ब्लॉक के केन्द्र क्र्रमांक 2 एवं 4 के साथ साथ अग्रवाल धर्मषाला परिसर घंटाघर, मालवीय गोड़ धर्मषाला लाल चौकी, सरस्वती षिषु मंदिर परिसर वैकुण्ठ नगर खंडवा मंे 2 कक्षों में भी टीकाकरण होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु के नागरिकों को अपना रजिस्ट्रेषन टीका लगाने के लिए पात्र हितग्राही कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु एप पर पंजीयन करवाना तथा पंजीयन के पश्चात् अपना अपॉईटमेंट लेना आवष्यक है। युवाओं का टीकाकरण केन्द्रों पर रजिस्ट्रेषन एवं अपॉंईंटमेंट बुक नहीं किया जायेगा। सभी नागरिकों से अपील है कि ऑनलाईन रजिस्ट्रेषन के बाद ही स्लॉट बुक कराकर नियत तिथि पर ही टीकाकरण के लिये आवे, अनावष्यक भीड़ न लगाये। कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करें।
No comments:
Post a Comment