AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 7 October 2020

परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला व पुरूष नसबंदी शिविर आयोजित होंगे

 परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला व पुरूष नसबंदी शिविर आयोजित होंगे

खण्डवा 7 अक्टूबर, 2020 - जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला एवं पुरूष नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में 9, 10, 12, 16, 17, 19, 23, 24, 26 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसी तरह जिला अस्पताल में यह शिविर 9, 12, 16, 19, 23, 26 अक्टूबर को आयोजित होगा,। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओंकारेश्वर में यह शिविर 8, 15, 22, 29 अक्टूबर को , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा में 8, 15, 22, 29 अक्टूबर को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूंदी में 8, 15, 22, 29 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद में 8, 15, 22, 29 अक्टूबर को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना में 9 , 10, 16, 17, 23, 24 अक्टूबर को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोट में 9, 16, 23 अक्टूबर को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में 9, 16, 23 अक्टूबर को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद में 9, 23 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।  

No comments:

Post a Comment