AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 20 October 2020

व्यय प्रेक्षक श्री नंदी ने एम.सी.एम.सी. कक्ष का किया निरीक्षण

 व्यय प्रेक्षक श्री नंदी ने एम.सी.एम.सी. कक्ष का किया निरीक्षण


खण्डवा 20 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षक के रूप में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी श्री शांतनु नंदी को व्यय लेखा प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक श्री नंदी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एम.सी.एम.सी. कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे भी मौजूद थी। निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक श्री नंदी ने टी.वी. अवलोकन दलों के द्वारा इलेक्ट्रानिक मीडिया मॉनिटरिंग के संबंध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली। इस दौरान जिला एम.सी.एम.सी. के सचिव श्री बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि एम.सी.एम.सी. कक्ष में 5 एलईडी टी.वी. लगाकर न्यूज चैनल्स पर प्रसारित होने वाले समाचारों की मॉनिटरिंग की जाती है तथा राजनैतिक कार्यक्रमों व समाचारों की रिकार्डिंग भी की जाती है। प्रतिदिन की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को नियमित रूप से भेजी जाती है।

No comments:

Post a Comment