भृत्य को सेवा से पृथक किया गया
खण्डवा 7 अक्टूबर, 2020 - अनुविभागीय राजस्व हरसूद के भृत्य श्री संजय लोवंशी को अनुशासनहीनता करने पर कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने विभागीय जांच के पश्चात सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए है। उल्लेखनीय है कि भृत्य श्री लोवंशी बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से अपने कर्त्तव्य से अनुपस्थित था तथा इन पर ड्यूटी के समय शराब पीना व शासकीय आदेश लेने से इनके द्वारा इंकार करने जैसे आरोप थे, जिस पर उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच कायम की गई थी।
No comments:
Post a Comment