AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 8 October 2020

नगरीय निकायों संबंधी ई.व्ही.एम. का माकपोल 9 अक्टूबर को

 नगरीय निकायों संबंधी ई.व्ही.एम. का माकपोल 9 अक्टूबर को 

खण्डवा 8 अक्टूबर, 2020 - आगामी नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु ई.व्ही.एम. के एफ.एल.सी. कार्य के दौरान जिन मशीनों में कुछ खराबी पाई गई थी, उनमें सुधार का कार्य इलेक्ट्रानिक कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड हैदराबाद के इंजीनियर्स द्वारा किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि इन मशीनों से माकपोल कराया जाना है। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को 9 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे जिला पंचायत स्थित ई.व्ही.एम. स्ट्रांग रूम में उपस्थित होने के लिए कहा है। 

No comments:

Post a Comment