AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 8 October 2020

‘‘कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन सघन अभियान‘‘ 30 नवम्बर तक

 ‘‘कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन सघन अभियान‘‘ 30 नवम्बर तक
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नागरिकों को जागरूक किया जायेगा 

खण्डवा 8 अक्टूबर, 2020 - ‘‘कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन सघन अभियान‘‘ 7 अक्टूबर से शुरू हुआ। यह अभियान 30 नवम्बर, 2020 तक संचालित किया जायेगा। इसके साथ ही निर्देश दिये गये हैं कि विधानसभा उप निर्वाचन-2020 की आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए अभियान में गतिविधियाँ संचालित की जायें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस अभियान के दौरान लोगों को समझाया जायेगा कि वे दूर से ही अभिवादन करें, ना किसी से हाथ मिलाए न ही गले मिले, आपस में दो गज की दूरी जरूर रखंे। घर से बाहर निकले पर हमेंषा मास्क पहने तथा बार-बार अपनी ऑंख, नाक और मुंह को छूने से बचे। नागरिकों को समझाया जायेगा कि खांसते और छींकते समय अपने मुंह तथा नाक को ढक कर रखें। बार-बार साबुन तथा पानी अथवा अल्कोहल युक्त सैनिटाईजर से हाथों को धोए। सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकें, तम्बाकू, गुटका, पान आदि खाकर यहां वहां न थूकें। बार-बार छुए जाने वाली सतहों को नियमित रूप से विसंक्रमित करें। अनावष्यक यात्रा से बचें। अनावष्यक भीड़ भाड़ इकट्ठा न होने दें तथा अफवाहों पर ध्यान ना दें। सूचना के भरोसेमंद स्त्रोतों से ही जानकारी लें, कोरोना के विषय में जानकारी के लिए भारत शासन अथवा प्रदेष शासन के टोल फ्री नम्बर पर काल करें। गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय व अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन सघन अभियान के तहत् स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी व आषा कार्यकर्ता द्वारा प्रतिज्ञा लेकर संकल्प पत्र भरे गए। 

No comments:

Post a Comment