शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 8 से 10 अक्टूबर तक विद्युत प्रदाय बाधित होगा
खण्डवा 7 अक्टूबर, 2020 - खण्डवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. इंडस्ट्रीयल फीडर, रामेश्वर फीडर एवं आकशवाणी फीडर पर आवश्यक कार्य होने के कारण प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित होगा। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक यंत्री ने बताया कि 8 अक्टूबर को 11 के.व्ही. इंडस्ट्रीयल फीडर व इमरजेंसी फीडर से जुडे़ क्षेत्र नेहरू स्कूल, मोघट थाना, एम.एल.बी. स्कूल, टैगोर कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, इमलीपुरा, स्लाटर हाउस, परदेशीपुरा, गांधी भवन, स्टेशन रोड, बुधवारा, सिनेमा चौक, तीन पुलिया, मालीकुंआ, महाराष्ट्र बैंक, कर्मवीर काम्पलेक्स के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा।
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक यंत्री ने बताया कि 9 अक्टूबर को 11 के.व्ही. रामेश्वर फीडर से जुड़े क्षेत्र होटल चहल पहल, आनंद नगर मेन रोड, बैंक ऑफ इंडिया, शुभम हॉस्पिटल, ग्रेंड लॉज, चिडि़या मैदान, शास्त्री नगर, नवचंडी मंदिर, एल.आई.जी. कॉलोनी, ब्रज नगर, सेठी नगर, केशव नगर, रामेश्वर रोड, बेगम पार्क, जवाहर गंज, बड़ाबम, ब्राम्हमणपुरी, परदेशीपुरा, जवाहरगंज के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को 11 के.व्ही. आकाशवाणी फीडर से जुड़े क्षेत्र सेन्ट्रल स्कूल, एम.पी.ई.बी. कॉलोनी, हरसूद नाका, एस.पी. ऑफिस, कलेक्टर निवास, डी.जे. निवास, जनपद पंचायत के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा।
No comments:
Post a Comment