बुधवार को 5 एवं मंगलवार को 9 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं
खण्डवा 7 अक्टूबर, 2020 - जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से बुधवार को 5 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिन 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, वे पिपलौद खुर्द, लवकुश नगर, काजलियाखेड़ी, पदम नगर, सर्वोदय कॉलोनी के निवासी है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में मंगलवार रात को कुल 9 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, उनमें भवानी माता रोड खण्डवा एवं फॉरेस्ट ऑफिस खालवा के 2-2 मरीज तथा पदम नगर, कृष्णापुरम कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, कुण्डलेश्वर वार्ड व वार्ड नम्बर 5 हरसूद निवासी के 1-1 मरीज शामिल है।
No comments:
Post a Comment