AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 4 November 2018

विद्यार्थियों ने श्रृंखला से मतदान मुहर का चिन्ह बनाकर, किया मतदान के लिए प्रेरित

विद्यार्थियों ने श्रृंखला से मतदान मुहर का चिन्ह बनाकर, किया मतदान के लिए प्रेरित 

खण्डवा 04 नवम्बर, 2018 -  नगर के एन्जल प्लेनेट स्कूल, पंधाना के छात्र छात्राओं द्वारा मिलकर आगामी विधानसभा निर्वाचन स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत सघन प्रचार-प्रसार के क्रियान्वयन हेतु मानव श्रृंखला बनाकर मतदान की अपील की। स्कूल के विद्यार्थियों ने आपस में श्रृंखला बना कर मतदान मुहर के चिन्ह के आकार में खड़े होकर मतदान की शपथ ली। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य डॉ. दिपेश आर.उपाध्याय, वरिष्ठ अध्यापिका रोशनी गंगराडे एवं स्कूल के षिक्षक श्री दीपक यादव ,जेनिफर कनाडे एवं समस्त स्टाफ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन क्रीडा अधिकारी राहुल गोयल ने किया।

No comments:

Post a Comment