विधानसभा निर्वाचन में चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रेक्षक नियुक्त
खण्डवा 04 नवम्बर, 2018 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिष्चित कराने के उद्देष्य से सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय प्रषासनीक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। खण्डवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रषासनीक सेवा के अधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार पटनायक को, हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री मनोज कुमार एम. सूर्यवंषी को, खण्डवा एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री तेजेन्द्र सिंह धारीवाल को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री प्रदीप कुमार यादव को सुरक्षा मामलों की समीक्षा के लिए खण्डवा जिले में पुलिस प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
No comments:
Post a Comment