AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 17 November 2018

शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त 

खण्डवा 17 नवम्बर, 2018 - खण्डवा शहर में आगामी 21 नवम्बर को मिलाद उन नबी पर्व मनाया जायेगा। इस हेतु कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने आदेष जारी कर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेष में सम्पूर्ण शहर के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्री संजीव केषव पाण्डेय, थाना पदमनगर क्षेत्र के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री अनुभा जैन, थाना सिटी कोतवाली खण्डवा एवं इमलीपुरा क्षेत्र के लिए श्री प्रतापसिंह आगास्या और मोघट थाना व शाबाजखां कब्रिस्तान क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार तथा कार्यपालिक दण्डाधिकारी सिंगोट व पिपलोद श्री विजय कुमार सैनानी की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में सतत् भ्रमण करेंगे एवं कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगे। इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रभारी अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री बी.एस. इवने  को बनाया गया है। 
इसके अलावा शहर में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया जायेगा। इस हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेष में जुलूस के मध्य भाग में डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री रविष श्रीवास्तव, जुलूस के आगे नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती शालीनी वर्मा एवं परि नायब तहसीलदार श्री रामलाल पगारे तथा जुलूस के पीछे नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री कुनाल अवास्या की ड्यूटी लगाई गई है। 

No comments:

Post a Comment