AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 9 November 2018

पुलिस प्रेक्षक श्री यादव ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर ली जानकारी

पुलिस प्रेक्षक श्री यादव ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर ली जानकारी

खण्डवा 09 नवम्बर, 2018 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री प्रदीप कुमार यादव को सुरक्षा मामलों की समीक्षा के लिए खण्डवा जिले में पुलिस प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रेक्षक श्री यादव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र से भेंट कर जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, सहायक कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह तारणेकर भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment