AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 12 February 2016

हनुवंतिया को विश्व-स्तर का पर्यटन केन्द्र बनाया जायेगा - मुख्यमंत्री श्री चौहान

हनुवंतिया को विश्व-स्तर का पर्यटन केन्द्र बनाया जायेगा - मुख्यमंत्री श्री चौहानमुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में 10 वर्षो मंे बीमारू से विकसित राज्य बना मध्य प्रदेष- केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडूहनुवंतिया में हवाई पट्टी का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू ने उत्सवी माहौल में जल-महोत्सव का किया शुभारंभ






खण्डवा 12 फरवरी ,2016 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पर्यटन के क्षेत्र के सस्टेनेबल विकास हमारी प्राथमिकता है। इसमें पर्यावरण को ध्यान में रखकर काम किया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये हनुवंतिया में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में पर्यटन केबिनेट बनाने और पर्यटन नीति में संशोधन करने के निर्णय लिये गये हैं। श्री चौहान आज हनुवंतिया में प्रथम जल-महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। इस मौके पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री एम. वैंकया नायडू, प्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक, मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, महापौर खण्डवा श्री सुभाष कोठारी, खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा पर्यटक विकास निगम के सदस्य श्री राजेष डोंगरे, मध्य प्रदेष विकास पर्यटन निगम के प्रबंध निर्देषक श्री हरीरंजन राव, कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल भी उपस्थित थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हॉट एयर बेलून को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन उद्योग से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है अतः पर्यटन क्षेत्र का प्रदेष में विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेष प्राकृतिक दृष्टि से जितना समृद्ध है उतने देष के अन्य राज्य नही है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर का सेन्टोसा दीप जितना सुन्दर है उससे कई गुना सुन्दर हमारा हनुवंतिया पर्यटन स्थल है। यहां के बोरियामाल टापू पर कोई एक बार चला जाये तो वापस आने की इच्छा नही होती है। उन्होंने कहा कि हनुवंतिया को न केवल राष्ट्रीय स्तर बल्कि अन्तराष्ट्रीय स्तर के पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर पहचान दिलाई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एडवेन्चर टूर आपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (अटोई) के प्रतिनिधियों से कहा  कि वे हनुवंतिया का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा देष व विदेष के पर्यटकों को हनुवंतिया लाये। उन्होंने यह भी कहा कि एडवेन्चर टूर आपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (अटोई) के प्रतिनिधि मध्य प्रदेष के हनुवंतिया एवं अन्य पर्यटक स्थलों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये नये नये आइडिया दे। पर्यटकों को हरसंभव सुविधा प्रदेष मंे दिलाने की व्यवस्था की जायेगी।  मध्यप्रदेश को सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। आज इन्दौर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की शुरूआत होने जा रही है। उन्होंने प्रदेश के 3 शहर का स्मार्ट सिटी परियोजना के लिये चयन किये जाने पर केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू का आभार जताया। 
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री नायडू ने कहा कि हनुवंतिया में प्राकृतिक सुंदरता और विपुल जल राशि को देखकर उन्हें आनन्द मिला है। उन्होंने अपेक्षा की कि अगली बार आने पर हनुवंतिया का नया स्वरूप उन्हें देखने को मिलेगा। यहाँ की सुन्दरता अकल्पनीय है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। श्री नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नवाचार, उनकी खोज और अन्वेषण का ही परिणाम है कि इतना सुन्दर पर्यटन-स्थल विकसित हो सका। उन्होंने प्रदेश की कृषि विकास दर में लगातार वृद्धि और निरंतर चार वर्ष से कृषि कर्मण अवार्ड के लिये प्रदेश का चयन होने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को बधाई दी। उन्होंने श्री चौहान को ष्आल इन वनष् बताया और कहा कि श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि आज से 10 वर्ष पूर्व मध्य प्रदेष की गणना बीमारू राज्य के रूप में होती थी लेकिन मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में निरंतर विकास कर मध्य प्रदेष अब विकतिस राज्यों में गिना जाने लगा है। श्री नायडू ने हनुवंतिया टूरिस्ट परिसर का अवलोकन किया। 
इस मौके पर अटोई कन्वेंशन के अवार्ड विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म इंडियन स्टेट इन इनोवेशन इन क्रिएटिंग एडवेंचर डेस्टिनेशन के लिये हनुवंतिया को पुरस्कृत किया गया।  
महोत्सव में युवाओं को एडवेन्चर टूरिज्म का प्रशिक्षण देने के लिये मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम एवं एडवेन्चर टूर आपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (अटोई) के बीच एमओयू भी हस्ताक्षरित हुआ। अटोई के पदाधिकारी श्री अक्षय कुमार ने हनुवंतिया को देश का नया टूरिज्म डेस्टिनेशन बताया। 10 दिवसीय जल-महोत्सव के दौरान हनुवंतिया के पास बने टेंट नगर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगे ध्वज के साथ रोशनी भी की गई है। इसमें 120 स्विस कॉटेज भी बनाये गये हैं। आंतरिक वाहन व्यवस्था के लिये बैटरी चलित गोल्फ कार उपलब्ध है। सर्वसुविधायुक्त मार्गदर्शन कक्ष और सूचना केन्द्र बनाये गये हैं। महोत्सव के प्रारंभ में मंडला जिले से आये लोकनर्तकों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक उपस्थित थे।   

No comments:

Post a Comment