AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 19 February 2016

हनुवंतिया में इस वर्ष दिसम्बर में 1 माह तक चलने वाला जल महोत्सव आयोजित होगा

हनुवंतिया में इस वर्ष दिसम्बर में 1 माह तक चलने वाला जल महोत्सव आयोजित होगा
हनुवंतिया जल क्षेत्र के सभी टापूओं को अगले 1 वर्ष में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हनुवंतिया में जल-महोत्सव का किया अवलोकन 





खण्डवा 19 फरवरी ,2016 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ खण्डवा जिले में नव-विकसित जल-पर्यटन क्षेत्र हनुवंतिया पहुँचे। श्री चौहान ने यहाँ 12 फरवरी से चल रहे जल-महोत्सव के दौरान हो रही गतिविधियों को देखा। 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यटन विकास निगम द्वारा उपलब्ध करवाई गई मोटरबोट पर प्राकृतिक और जल सौन्दर्य को देखा। निगम के प्रबंध संचालक श्री हरिरंजन राव भी साथ थे। 
जल-महोत्सव में 21 फरवरी तक हनुवंतिया में जल-थल-नभ की विभिन्न रोमांचकारी गतिविधियाँ आयोजित हो रही हैं। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में सैलानी भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हनुवंतिया में पहुँचे पर्यटकों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान बाद में मोटरबोट से हनुवंतिया के टापू भी गये। इंदौर संभाग के कमिश्नर श्री संजय दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विपिन माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
 मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने हनुवंतिया भ्रमण के दौरान जल क्षेत्र के विभिन्न टापूओं को देखा तथा कहा कि इन टापूओं को अगले 1 वर्ष में अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हनुवंतिया पर्यटन क्षेत्र के प्रति पर्यटकों में अपार उत्साह एवं आकर्षण देखा जा रहा है। इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हनुवंतिया में आयोजित जल महोत्सव को पर्यटकों का बेहतर प्रतिसाद मिला है, इस प्रतिसाद को देखते हुये इस वर्ष दिसम्बर माह में 1 माह तक चलने वाले जल महोत्सव का आयेाजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने भ्रमण के दौरान हनुवंतिया स्थित क्राफ्ट बाजार का अवलोकन किया। उन्होंने चर्मषील्प कला, पेपर मेसी वर्क, पीतल की मूर्तियों का स्टॉल देखा। उन्होंने रेडियम आर्ट, आर्टिफिसियल ज्वेलरी तथा एम्बरायडरी वर्क, कास्टकलां, मार्बल आर्ट, सिरेमिक वर्क, लाक कला, हस्तषिल्प, मांडना कलां, के स्टॉल को भी देखा तथा कलाकारों की कला आकृतियों को देखा और उनकी सराहना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी धर्मपत्नि श्रीमति साधना सिंह के साथ सुसज्जित बैलगाड़ी की सवारी भी की। वे बैलगाड़ी में सवार होकर क्राफ्ट बाजार से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन तक पहॅुंचे। उन्होंने हनुवंतिया में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बुन्देलखण्ड के लोकनृत्य का आनंद लिया। उन्होंने इस दौरान मूंदी निवासी दिनेष प्रजापति द्वारा मिट्टी से तैयार की जा रही पुराई व मटकी का जीवन्त प्रदर्षन भी देखा और इस कला की सराहना की। उन्होंने कहा कि हनुवंतिया को अंर्तराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। निमाड़ की गर्मी को देखते हुए अगला जल महोत्सव 15 दिसम्बर से 15 जनवरी तक कुल एक माह का आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हनुवंतिया के आसपास के टापूओं को पर्यटक स्थल के रूप मंे अगले 1 वर्ष में तेजी से विकसित करने के प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हनुवंतिया को अंर्तराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बनाने के लिए में स्वयं मार्केटिंग व ब्रांडिंग कर रहा हॅूं। 

No comments:

Post a Comment