AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 17 February 2016

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत 208 वरिष्ठ नागरिक जायेंगे वैष्णोदेवी

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत 208 वरिष्ठ नागरिक जायेंगे वैष्णोदेवी
15 मार्च को खण्डवा से रेल होगी रवाना

 खण्डवा 17 फरवरी ,2016 - मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में 8 मार्च से 3 अप्रैल 2016 के मध्य प्रदेष के 9,731 यात्री विभिन्न जिलों से पुरी, रामेश्वरम्, वैष्णोदेवी और द्वारका जायेंगे। 
पुरी तीर्थ-स्थल के लिए 8 मार्च को होशंगाबाद से 160, भोपाल 325, रायसेन 175 तथा सागर से 313 यात्री रवाना होंगे। रामेश्वरम् के लिए 9 तथा 17 मार्च को विभिन्न जिलों से 1947 यात्री रवाना होंगे। इसमें ग्वालियर से 482, दतिया 190, दमोह 302, शहडोल 207, अनूपपुर 149, बालाघाट 342 और सिवनी से 275 यात्री शामिल है। द्वारका तीर्थ स्थल के लिए 16 मार्च को नरसिंहपुर से 150, जबलपुर 310, मंडला 128, डिण्डौरी 84 तथा सागर से 300 यात्री रवाना होंगे। 
मार्च माह में सात अलग-अलग दिवस में वैष्णोदेवी तीर्थ-स्थल की यात्रा निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च को खंडवा से 208 और बड़वानी से 200, वरिष्ठ नागरिक वैष्णोदेवी की यात्रा के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा झाबुआ से 10 मार्च को 243, अलीराजपुर 175, रतलाम 360 और नीमच से 200, नरसिंहपुर से 16 मार्च को 150, जबलपुर 310, मंडला 128, डिण्डौरी 84 और सागर से 300, उज्जैन से 17 मार्च को 410, राजगढ़ 310 तथा गुना जिले से 253 यात्री रवाना होंगे। शहडोल से 17 मार्च को 207, अनूपपुर 149, बालाघाट 342 और सिवनी से 275, बैतूल से 25 मार्च को 250, भोपाल 380, रायसेन 210 और दतिया से 133 तथा 27 मार्च को देवास से 350, सीहोर 295 तथा विदिशा से 328 यात्री रवाना होंगे। अनूपपुर से 29 मार्च को 267 यात्री, उमरिया से 235 तथा कटनी से 472 यात्री वैष्णोदवी यात्रा पर जायेंगे। 

No comments:

Post a Comment