AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 19 February 2016

‘‘हिन्दुस्तान का दिल देखो‘‘ प्रदर्षनी का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया अवलोकन

‘‘हिन्दुस्तान का दिल देखो‘‘ प्रदर्षनी का
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया अवलोकन




खण्डवा 19 फरवरी, 2016 - हनुवंतिया मंे चल रहे प्रथम जल महोत्सव में ‘‘हिन्दुस्तान का दिल देखो‘‘ शीर्षक से आकर्षक व रूचिकर प्रदर्षनी लगाई गई है। प्रदर्षनी में सिंहस्थ 2016 प्रखण्ड और मध्यप्रदेष में पर्यटन प्रखण्ड में ज्ञानवर्द्धक एवं रुचिकर जानकारी तथा छायाचित्र प्रदर्षित किये गये है। मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने आज अपने हनुवंतिया भ्रमण के दौरान इस प्रदर्षनी का अवलोकन किया तथा इसकी सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह तथा सचिव मुख्यमंत्री एवं पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री हरिरंजन राव सहित अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे।
प्रदर्षनी में भेड़ाघाट का मार्बल रॉक, नरसिंहगढ़ के 16 खम्बे, सोनागिरी के जैन मंदिर, श्रृंगार किये हुये डि़डोरी की बेगा आदिवासी महिला, झाबुआ अलिराजपुर का भगोरिया, ओरछा की प्रसिद्ध छतरी, बटेष्वर मंदिर समूह, एवं मंध्यप्रदेष के बाघ की प्रतिकृति प्रदर्षित किये गये हैं। प्रदर्षनी के प्रवेष द्वार पर संस्कृत का स्लोक अंकित है, जिसका तात्पर्य है सभी तीर्थों के पुण्य, सभी यज्ञों के फल, सभी वेदो का ज्ञान , नर्मदा तट पर प्राप्त होता है। सुखद संयोग है कि पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रथम जल महोत्सव का शुभारंभ वसंत पंचमी से हुआ है। 

No comments:

Post a Comment