AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 26 February 2016

पाँचवीं और आठवीं का वार्षिक मूल्यांकन 26 मार्च से

  पाँचवीं और आठवीं का वार्षिक मूल्यांकन 26 मार्च से

खण्डवा 26 फरवरी ,2016 - राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा पहली से आठवीं कक्षा तक की प्रारंभिक कक्षाओं के वार्षिक मूल्यांकन की तिथियाँ घोषित कर दी गयी हैं। कक्षा 5 एवं 8 का वार्षिक मूल्यांकन 26 मार्च से 4 अप्रैल तक सुबह 8 से 11 बजे तक किया जायेगा। कक्षा 1 से 4 और कक्षा 6 एवं 7 का वार्षिक मूल्यांकन 4 से 12 अप्रैल तक सुबह 11ः30 से 2ः30 बजे तक होगा। उज्जैन में सिंहस्थ के कारण कक्षा 1 से 8 तक की सभी कक्षाओं का वार्षिक मूल्यांकन 26 मार्च से 4 अप्रैल तक किया जाएगा। प्रारंभिक कक्षाओं के वार्षिक मूल्यांकन की तिथियाँ और विस्तृत निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर भी देखे जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment