AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 11 February 2016

केन्द्रीय शहरीय विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू आज हनुवंतिया आयेंगे

केन्द्रीय शहरीय विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू आज हनुवंतिया आयेंगे

खण्डवा 11 फरवरी, 2016 - भारत सरकार के शहरीय विकास तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू आगामी 12 फरवरी को जिले के ग्राम हनुवंतिया आयेंगे तथा वहां आयोजित 10 दिवसीय जल महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय शहरीय विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू 12 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे खरगोन जिले के ग्राम निमरानी से प्रस्थान कर 3ः25 बजे हनुवंतिया आयेंगे। श्री नायडू अपरान्ह 3ः30 बजे हनुवंतिया में आयोजित 10 दिवसीय जल महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बात अपरान्ह 4ः40 बजे श्री नायडू हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:

Post a Comment