AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 12 February 2016

हनुवंतिया में मण्डला के आदिवासी लोकनृत्य को पर्यटकों ने सराहा

हनुवंतिया में मण्डला के आदिवासी लोकनृत्य को पर्यटकों ने सराहा
आज प्रहलाद टिपाणिया कबीर के भजन प्रस्तुत करेंगे

खण्डवा 12 फरवरी ,2016 - जिले के हनुवंतिया में जल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह  चौहान एवं केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू ने किया। आगामी 21 फरवरी तक आयोजित होने वाले जल महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन संध्या काल में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। इसीक्रम पहले दिन मण्डला जिले के आदिवासी कुदुम्ब बाजा लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। 
महोत्सव के दूसरे दिन 13 फरवरी को संध्या काल में प्रहलाद टिपाणिया द्वारा कबीर गायन प्रस्तुत किया जायेगा। तीसरे दिन 14 फरवरी को लोकनृत्य प्रस्तुत होगा, जबकि चौथे दिन 15 फरवरी व पांचवे दिन 16 फरवरी को मैहर बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी। छठवें दिन 17 फरवरी को लोकनृत्य एवं सातवें दिन 18 फरवरी को मुनब्बर मासूम का कवाली गायन, आठवें दिन 19 फरवरी व नवें दिन 20 फरवरी को लोकनृत्य तथा दसवें व समापन दिवस पर रागिनी मक्कड़ द्वारा बेले डांस प्रस्तुत किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment