AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 11 February 2016

जल महोत्सव में आयोजित होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

जल महोत्सव में आयोजित होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

खण्डवा 11 फरवरी ,2016 - 12 से 21 फरवरी के बीच हनुवंतिया में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय जल महोत्सव में आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन के लिए प्रत्येक दिन संध्या काल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जल महोत्सव के पहले दिन 12 फरवरी को रात्रि 7 बजे से संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। महोत्सव के दूसरे दिन 13 फरवरी को संध्या काल में प्रहलाद टिपाणिया द्वारा कबीर गायन प्रस्तुत किया जायेगा। तीसरे दिन 14 फरवरी को लोकनृत्य प्रस्तुत होगा, जबकि चौथे दिन 15 फरवरी व पांचवे दिन 16 फरवरी को मैहर बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी। छठवें दिन 17 फरवरी को लोकनृत्य एवं सातवें दिन 18 फरवरी को मुनब्बर मासूम का कवाली गायन, आठवें दिन 19 फरवरी व नवें दिन 20 फरवरी को लोकनृत्य तथा दसवें व समापन दिवस पर रागिनी मक्कड़ द्वारा बेले डांस प्रस्तुत किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment