AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 2 October 2021

राष्ट्रपिता की जयंती पर कुष्ठ मुक्ति का दिया संदेश

 राष्ट्रपिता की जयंती पर कुष्ठ मुक्ति का दिया संदेश


खण्डवा 2 अक्टूबर, 2021 - राष्ट्रपिता महात्मा गॉंेधी की जयंती के अवसर पर खण्डवा में कुष्ठ रोग के प्रति जनजागृति की गतिविधियॉं की गई। शहर में चार स्थानों पर प्रचार-प्रसार हट्स लगाकर लोगांे को कुष्ठ साहित्य का वितरण किया गया। नगर निगम चौराहे पर लायंस क्लब द्वारा अपनी भागीदारी निभाते हुए जनमानस से कुष्ठ मुक्ति का आव्हान किया।

नगर निगम प्रांगण में गॉंधीजी की प्रतिमा पर मल्यार्पण के साथ कुष्ठ जनजागृति की गतिविधियॉं प्रारंभ हुई। इस दौरान निगम चौराहे, आंबेडकर चौक, केवलराम चौक और इंदिरा चौक में एक साथ कुष्ठ जनजागृति हट लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया तथा लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों के प्रति जागरूक किया गया। राहगीरों ने भी उत्सुकता के साथ कुष्ठ जागरूकता साहित्य प्राप्त करते हुए दिये जा रहे कुष्ठ मुक्ति के संदेश की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के कुष्ठ कर्मचारियों द्वारा पेम्पलेट वितरित कर लोगों को कुष्ठ के प्रति जागरूक किया।

No comments:

Post a Comment