AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 13 May 2021

हिन्दूजा हॉस्पिटल के आई.सी.यू. वार्ड का शुभारंभ किया वन मंत्री डॉ. शाह ने

 हिन्दूजा हॉस्पिटल के आई.सी.यू. वार्ड का शुभारंभ किया वन मंत्री डॉ. शाह ने


खण्डवा 13 मई, 2021 - प्रदेश के वन मंत्री व खण्डवा जिले के कोविड प्रभारी मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह ने गुरूवार शाम को खण्डवा के हिन्दूजा हॉस्पिटल पहुंचकर वहां नवनिर्मित आई.सी.यू. वार्ड का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व हिन्दूजा हॉस्पिटल के संचालक मौजूद थे। वन मंत्री डॉ. शाह ने इस अवसर पर कहा कि जो कोविड मरीज निजी अस्पताल में आई.सी.यू. वार्ड में अपना उपचार कराना चाहते है, उनके लिए यह अच्छी सौगात है। उल्लेखनीय है कि हिन्दूजा हॉस्पिटल में 8 बिस्तर का आई.सी.यू. वार्ड तैयार किया गया है। 

No comments:

Post a Comment