AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 11 May 2021

वन मंत्री डॉ. शाह ने हरसूद कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया

 वन मंत्री डॉ. शाह ने हरसूद कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया

खण्डवा 11 मई, 2021 - प्रदेश के वन मंत्री एवं खण्डवा जिले के कोविड प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह सोमवार रात को अचानक हरसूद के कोविड केयर सेंटर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों व डॉक्टर्स से चर्चा की और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वन मंत्री डॉ. शाह ने इस दौरान वहां भर्ती मरीजों के परिजनों से भी चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि मरीजों का अच्छे से अच्छा उपचार हरसूद में ही किया जायेगा। हरसूद के कोविड केयर सेंटर में ही ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है, ताकि मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन दी जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर भोजन, चाय, नाश्ता दिया जायें। इस दौरान एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश जैन भी मौजूद थे। बीएमओ डॉ. जैन ने इस अवसर पर बताया कि मरीजों के लिए गरमा गरम खाना, चाय, नाश्ता, हल्दी युक्त दूध की व्यवस्था की गई है, सभी आवश्यक दवाइयां भी यहां उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 16 मरीज हरसूद के कोविड केयर सेंटर में उपचाररत हैं।         

No comments:

Post a Comment