AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 13 May 2021

वन मंत्री डॉ. शाह ने ईद-उल-फितर पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी

 वन मंत्री डॉ. शाह ने ईद-उल-फितर पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी

खण्डवा 13 मई, 2021 - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ईद-उल-फितर पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह पर्व भाईचारे, प्रेम, शांति, सौहार्द्र, त्याग तथा करूणा की भावना को बढ़ाता है। वन मंत्री डॉ. शाह ने सभी से कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने के लिए सभी नियमों, उपाय, सावधानी और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी जैसे संकट की इस घड़ी में गरीब और जरुरतमंद की अवश्य मदद करते हुए त्यौहार मनाएँ। साथ ही हम सब वर्तमान संकट से जल्द बाहर आयें और ऐसी स्थिति फिर कभी पैदा न हो, ऐसी दुआ करें।

No comments:

Post a Comment