AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 12 May 2021

एसडीएम पंधाना ने ईद पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की

 एसडीएम पंधाना ने ईद पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की

खण्डवा 12 मई, 2021 - बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी पंधाना श्रीमती आरती सिंह ने क्षेत्र में ईद के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों एवं मौलवीयो की बैठक लेकर उनसे ईद के अवसर पर सभी से कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन करने की अपील की। मुस्लिम धर्मावलंबियों के साथ आयोजित बैठक में तय किया गया कि ईदगाह पर केवल 11 लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। अन्य सभी को अपने घर में रहकर ही नमाज अदा करने की समझाइश दी गयी। इस अवसर पर डीएसपी दीपा मांडवे, तहसीलदार श्री विजय सेनानी एवं थाना प्रभारी पंधाना श्री राधेश्याम मालवीय भी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment