जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पाण्डे ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण
खण्डवा 14 मई, 2021 - महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत कोविड-19 लॉकडाउन की अवधि में आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन बंद कर साप्ताहिक रेडी-टू-ईट पोषण आहार निर्धारित रेसिपि, गुणवत्ता का स्व सहायता समूह के माध्यम से पात्रतानुसार हितग्राहियों को उनके घर पर प्रदाय करने हेतु निर्देषित किया गया है। इसी क्रम में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रमोद पाण्डे एवं सहायक संचालक श्रीमती नविता षिवहरे ने परियोजना खण्डवा (षहरी) अंतर्गत गणेषगंज सेक्टर की परदेषीपुरा एवं ब्राम्हणपुरी वार्ड की 4 आंगनवाड़ी केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय परियोजना अधिकारी व सेक्टर पर्यवेक्षक भी उपस्थित हुई।
निरीक्षण के दौरान चारों आंगनवाड़ी केन्द्रों व स्टॉक रजिस्टर, हितग्राहियों का पावती रजिस्टर आदि का अवलोकन कर लाभांवित हितग्राहियों में से रेण्डम 6 हितग्राहियों से दूरभाष पर पोषण आहार प्रदाय, गुणवत्ता की समीक्षा की गई। हितग्राहियों ने बताया कि बच्चों को टीकाकरण दिवस पर टीका लगवाने हेतु नियमित सूचना दी जाती है। स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सभी जानकारियां समय-समय पर मिल रही है। साथ ही कुछ हितग्राहियांे से समक्ष में भी पोषण आहार प्राप्त होने की जानकारी ली गई। श्री पाण्डे ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व पर्यवेक्षक को नियमित रूप से पोषण आहार वितरण, टीकाकरण इत्यादि सेवाओं की मॉनिटरिंग करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की षिकायत प्राप्त होने पर केन्द्र पर ही उसका तत्काल निराकरण करें। श्री पाण्डे ने सभी को केन्द्र पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने, मास्क-सेनिटाईजर, सोषल डिस्टेंसिंग आदि व्यवस्था करने के निर्देष दिये।
No comments:
Post a Comment