कोरोना जागरूकता रथ रवाना
खण्डवा 10 मई, 2021 - प्रदेश के वन मंत्री एवं कोविड नियंत्रण के लिए खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कोविड वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने तथा फेस मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व समझाने के उद्देश्य से कोरोना जागरूकता रथ रवाना करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. एस. चौहान ने सोमवार को कोरोना जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को किल कोरोना-3 अभियान के संबंध में भी जानकारी दी जायेगी।

No comments:
Post a Comment