वन मंत्री डॉ.शाह ने कोविड केयर सेंटर में मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली
खण्डवा 10 मई, 2021 - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने सोमवार को स्थानीय एम.एल.बी. कन्या छात्रावास में बनाए गए कोविड केयर सेंटर पहुंचकर वहां भर्ती कोविड मरीजों से चर्चा की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में भोजन, नाश्ता, चाय, दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में मरीजों से जानकारी ली। इस दौरान मरीजों ने बताया कि डॉक्टर्स नियमित रूप से यहां स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आते है। दवाइयां, भोजन, चाय, नाश्ता सबकुछ नियमित रूप से समय पर मिलता है। मरीजों ने वन मंत्री डॉ. शाह को बताया कि कोविड केयर सेंटर में साफ सफाई भी नियमित रूप से होती है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत व एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा भी मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment