मार्च माह में कोविशील्ड का टीका लगवाने वाले अपना दूसरा टीका भी लगवायें
खण्डवा 10 मई, 2021 - जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक जिन्होंने 1 मार्च से 31 मार्च के बीच कोविशील्ड का पहला टीका लगवाया है वे लोग अपना दूसरा टीका नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीका अवष्य लगवायें। डॉ. तंतवार बताया कि नागरिक कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु एप पर पंजीयन कराकर आवंटित तिथि एवं समय पर अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगवा सकते है। टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है। इसके लिए नागरिक अपना आधार कार्ड एवं अपनी फोटो आईडी ले जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है।
No comments:
Post a Comment