कोविड टीकाकरण व किल कोरोना अभियान संबंधी जागरूकता रथ रवाना
खण्डवा 11 मई, 2021 - मंगलवार को अस्पताल परिसर पंधाना से बीएमओ डॉ. गिरीराज तौमर ने कोविड वैक्सीन टीकाकरण एवं किल कोरोना-3 अभियान के जन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ विकासखंड पंधाना के अंतर्गत आने वाले ग्रामो में भ्रमण कर कोविड वैक्सीनेषन के संबंध में भ्रांतियों को दूर कर नागरिकों टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करेगा और ग्रामीण जनों का सहयोग लेकर जन समूह को समझाया जायेगा। साथ ही साथ किल कोरोना अभियान-3 का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि किल कोरोना अभियान के तहत जिले में फीवर स्क्रीनिंग के तहत ‘‘किल कोरोना अभियान‘‘ में आषा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर नागरिकांे को सर्दी खांसी, बदन दर्द, सिर दर्द के साथ बुखार, गले में खराष एवं सांस लेने में तकलीफ की जानकारी ली जा रही है एवं संभावित कोरोना मरीजों को ब्लॉक के कोविड केयर सेंटर पर रैफर किया भी किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment