AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 11 May 2021

सभी के मिलेजुले प्रयासों से कोरोना संक्रमण को रोकने में सफल होंगे

 सभी के मिलेजुले प्रयासों से कोरोना संक्रमण को रोकने में सफल होंगे 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी से मिलजुलकर प्रयास करने की अपील की

खण्डवा 11 मई, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक सहभागिता से कोरोना महामारी की रोकथाम और बचाव के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में युद्धस्तर पर लगातार सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट लगातार घट रही है। पॉजिटिविटी रेट जो कि 3 मई को 20.2 प्रतिशत थी अब 11 मई को घट कर 14.78 प्रतिशत रह गई है। यह सफलता शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रोकने की तीन स्तरीय रणनीति की वजह से मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश के समस्त आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निःशुल्क कोविड उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत आयुष्मान कार्डधारी परिवारों के सदस्यों का कोविड संक्रमण का निःशुल्क इलाज कराया जायेगा। प्रदेश में कोविड-19 का उपचार करने वाले 603 निजी चिकित्सालयों में से 188 निजी चिकित्सालय आयुष्मान योजना से पहले से ही समद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड केसेस के आधार पर 200 नई कोविड एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। ऑपरेशन थियेटर और वेन्टिलेटर ऑपरेशन के लिए 3476 तकनीकी स्टाफ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

कोविड के लक्षणों को छुपाएँ नहीं, बल्कि इलाज करायें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के लक्षणों को छुपाएँ नहीं। सर्दी-जुकाम, बुखार होने पर भ्रम नहीं रखें। चिकित्सक की सलाह लेकर दवा लें। उन्होंने कहा कि कोरोना एक संक्रामक बीमारी है। इससे सरकार और समाज मिलकर ही मुकाबला कर सकते हैं। समाज का उचित व्यवहार, रोकथाम और बचाव के उपायों को कड़ाई से अपनाकर ही कोविड-19 से बचा जा सकता है। उचित मास्क लगाएँ, आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। भीड़ वाले स्थानों में नहीं जाएँ। बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें।

कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए हरसंभव उपाय किए जायेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका वैज्ञानिकों द्वारा जाहिर की गई है। प्रदेश में अधिकारियों की टीम, विशेषज्ञों और चिकित्सकों से लगातार चर्चा कर रही है। इसकी रोकथाम और बचाव के लिए अग्रिम रूप से हर संभव उपाय किए जाएंगे। बच्चों को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास होगा। तीसरी लहर का आंकलन कर उचित फैसले लिए जायेंगे।


No comments:

Post a Comment