AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 7 May 2021

दानदाताओं ने कोविड मरीजों के उपचार के लिए दी मदद

 दानदाताओं ने कोविड मरीजों के उपचार के लिए दी मदद
प्रायवेट डॉक्टर्स ने 51 हजार व इस्लामिया कमेटी ने 11 हजार रू. दिए


खण्डवा 7 मई, 2021 - मूंदी के निजी चिकित्सक संघ ने कोविड मरीजो की मदद के लिये की अनूठी पहल की है। इस संगठन की ओर से कोविड मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने के 51000 रू. की राशि दान की है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय गीते ने बताया कि इस राशि से कोविड केअर सेंटर मे भर्ती मरीजो का समुचित उपचार होगा। मूंदी के निजी चिकित्सक डा.शेख रिजवान कुरैशी, डा.सचिन गुप्ता, डा.पीयूष गौर, डॉ. मुकेश अत्रे, डॉ. मनीष गंगराडे, डॉ. एम.आर .अंसारी, डॉ. महेन्द्रसिह मौर्य, डा.सुभाष सराफ, ने कोविड केअर सेंटर मे भर्ती होने वाले मरीजो को निशुल्क मेडिसिन उपलब्ध कराने हेतु 51000 रू. की दान राशि बीएमओ डॉ. आर.के. इंगला को भेंट की। निजी चिकित्सको की इस पहल की नागरिकांे ने सराहना की है।

इसके अलावा मूंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थित कोविड केयर सेन्टर के लिए शुक्रवार को ईस्लामिया कमेटी मूंदी द्वारा हाजी गनी साहब डा.रिजवान कुरेशी के नेतृत्व में सलामु खतरी, आसिफ मलिक, रजाक खतरी, रफीक खतरी के साथ नगर परिषद के सी एम ओ गीते व बी.एम.ओ डॉ. इंगला को 11000 रू की राशि दान की। हाजी गनी साहब व सलामु खतरी आसिफ मलिक ने कहा कि कोविड केयर सेन्टर मूदी में भर्ती गरीब मरीजो के लिए जो भी अन्य वस्तुओ की आवश्यकता पडने पर सहयोग करने के तैयार है।

No comments:

Post a Comment