AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 12 May 2021

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

खण्डवा 12 मई, 2021 - म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के क्षेत्रीय अधिकारी श्री आर. के. गुप्ता के मार्गदर्शन में अस्पतालों में उपचार के दौरान उत्पन्न जीव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित संग्रहण, परिवहन एवं निपटान व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होने के लिए निरन्तर निरीक्षण किये जा रहे है। आज बोर्ड का निरीक्षण दल जिसमें वैज्ञानिक अजय मिश्रा व अंकित बघेल शामिल थे। खंडवा के शासकीय मेडिकल कॉलेज व शासकीय जिला चिकित्सालय के आकस्मिक निरीक्षण हेतु पहुंचे। दल के साथ मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल के रिप्रेजेंटेटिव भी उपस्थित रहे।

  मेडिकल कॉलेज तथा शासकीय चिकित्सालय में अपशिष्टों को नियमानुसार लाल, पीले तथा नीले कंटेनरों में संक्रमित कचरे को एकत्र किया जा रहा है तथा कोविड-19 संक्रमित के वेस्ट को भी अलग डबल लेयर प्लास्टिक कंटेनर में एकत्र किया जा रहा है तथा नियमित रूप से वेस्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार सी.बी.डब्ल्यू.टी.एफ.में इन्सिनरेट करने भेजा जा रहा है। खंडवा जिले में लगभग 90 किलोग्राम प्रतिदिन कोविड-19 बायो मेडिकल वेस्ट निकल रहा है जिसका निपटान नियमानुसार सी.बी.डब्ल्यू.टी.एफ. में हो रहा है। 

मेडिकल कॉलेज व अस्पताल द्वारा अपने कोविड-19 वेस्ट की जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कोविड एप पर नियमित रूप से एंट्री करना पाई गई। अधिकारियों द्वारा अस्पताल संचालक, प्रतिनिधि, डॉक्टर्स, कर्मचारियों को सभी प्रकार के अपशिष्ठ जिसमें पीपीई किट, कचरे के लाईनर्स, चिकित्सीय अपशिष्ट, मास्क इत्यादि निर्धारित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार संग्रहित कर डिस्पोजल हेतु देने हेतु निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment