बाल सम्प्रेषण गृह व दादाजी वृद्धाश्रम का ऑनलाइन निरीक्षण किया
खण्डवा 11 मई, 2021 - मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव व अपर सत्र न्यायाधीश श्री हरिओम अतलसिया ने बाल सम्प्रेषण गृह खण्डवा व श्री दादाजी वृद्धाश्रम, रामनगर खण्डवा का मोबाइल के माध्यम से पृथक-पृथक समय पर ऑनलाइन निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्री हरिओम अतलसिया ने शासन एवं स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन अनुसार बाल सम्प्रेषण गृह व श्री दादाजी वृद्धाश्रम में सेनेटाइजर का छिड़काव किये जाने, नियमित रूप से समय-समय पर बच्चों व वृद्धजन के हाथ धुलवाये जाने तथा चेहरे पर मॉस्क का उपयोग करने के लिए निर्देश दिये गये एवं उनके द्वारा बाल सम्प्रेषण गृह व वृद्धाश्रम में खान-पान, स्वच्छता आदि के संबंध में उचित निर्देश देते हुए विधिक सहायता, नालसा की योजना, व्यायाम व योग, शिक्षा, स्वच्छता, वृद्धजन के अधिकार, कोरोना वायरस से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर, मास्क के उपयोग आदि की जानकारी देते हुए योग व व्यायाम के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर श्री अतलसिया द्वारा बाल सम्प्रेषण के बच्चों व वृद्धाश्रम के वृद्धजनों से खान, पान, स्वास्थ्य समस्या आदि के बारे में चर्चा की गई।
No comments:
Post a Comment