AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 14 May 2021

पोखरकला में परिषद के कार्यकर्ता कोरोना कर्फ्यू का पालन करा रहे हैं

 पोखरकला में परिषद के कार्यकर्ता कोरोना कर्फ्यू का पालन करा रहे हैं

खण्डवा 14 मई, 2021 - जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों के कार्यकर्ता इन दिनों ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की सीख दे रहे है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम पोखरकला में प्रस्फुटन समितियों के सदस्य कोरोना कर्फ्यू का ग्रामीणों से पालन करवा रहे है। इसके अलावा पंधाना में रोको टोको अभियान के तहत नागरिकों को मास्क सही ढंग से लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के संबंध में समझाइश दी जा रही है।


No comments:

Post a Comment