AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 8 May 2021

कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ होकर अपने घर गए दयालदास

 कहानी सच्ची है

कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ होकर अपने घर गए दयालदास

खण्डवा 8 मई, 2021 - कोविड मरीजों के उपचार के लिए जिले में कोविड केयर सेंटर स्थापित किए गए है। जिला अस्पताल के अलावा ये सेन्टर्स एमएलबी हॉस्टल के नवनिर्मित भवन व सिविल लाइन स्थित छात्रावास भवन में संचालित हो रहे है। इन कोविड केयर सेंटर्स में ऑक्सीजन कंसेट्रेटर सहित कोविड उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। यहां से स्वस्थ होने पर मरीज डिस्चार्ज कर दिए जाते है। दीनदयालपुरम निवासी 75 वर्षीय कोविड मरीज दयालदास पिता श्री नारायण दास शुक्रवार को सिविल लाइन के छात्रावास भवन स्थित कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ होकर अपने घर गए। उन्होंने इस दौरान बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव हुए, डॉक्टर्स को दिखाया तो उन्होंने आदिवासी बालक छात्रावास सिविल लाइन खंडवा के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया, जहां डॉक्टर्स की देखरेख में लगभग 10-12 दिन लगातार उपचार हुआ और वे स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे है। 

दयालदास ने बताया कि कोविड केयर सेंटर के डॉक्टर योगेश सोनी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, डॉक्टर पर्व तिवारी मेडिकल ऑफिसर यूपीएससी रामनगर एवं आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेता मंडलेकर, डॉ कलीमुद्दीन शेख, डॉ विजय पवार ने समय समय पर दवाइयां दी एवं ऑक्सीजन भी लगाई गई। उन्होंने बताया कि कोविड वार्ड में सुबह चाय, नाश्ता तथा दोपहर व रात्रि में अच्छा भोजन मिलता था, वहां कोई परेशानी नहीं हुई। वार्ड में साफ सफाई भी प्रायवेट अस्पतालों की तरह अच्छी थी। दयालदास ने इस अवसर पर सभी से अपील की कि वे अपने घरों में ही रहे और संक्रमण से बचें, अत्यावश्यक होने पर फेस मास्क लगाकर ही घर से निकलें तथा भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें।

No comments:

Post a Comment