AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 8 May 2021

सी.एम.एच.ओ. डॉ. चौहान ने ग्रामीणों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया

 सी.एम.एच.ओ. डॉ. चौहान ने ग्रामीणों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया

खण्डवा 8 मई, 2021 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने खालवा विकासखण्ड के नागोतार और सेंधवाल ग्राम का दौरा कर ग्रामीण जनों को कोविड टीकाकरण हेतु प्रेरित किया। डॉ. चौहान ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव हेतु समझाईष देते हुए बताया कि ग्रामीण किसी भी भ्रम न पड़े और टीकाकरण जरूर करवायें, क्योंकि ये टीके एकदम सुरक्षित हैं और टीके के कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिये टीकाकरण अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घर से बाहर निकलते समय मुॅंह पर मास्क अवश्य लगायें बगैर मास्क लगाये अपने घरों से बाहर न निकले, बार-बार साबुन से हाथ धोयें। 

No comments:

Post a Comment