AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 13 May 2021

आत्मविश्वास व बेहतर उपचार से श्रीमति पाठक कोरोना को हराकर स्वस्थ हुई

 कहानी सच्ची है 

आत्मविश्वास व बेहतर उपचार से श्रीमति पाठक कोरोना को हराकर स्वस्थ हुई 

खण्डवा 13 मई, 2021 - गणेष तलाई खण्डवा  निवासी 55 वर्षीय श्रीमति प्रीति पाठक की तबीयत खराब होने पर उनके परिजनों ने जिला चिकित्सालय खण्डवा  के कोविड केयर सेंटर मे दिनांक 17 अप्रैल को भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती के समय श्रीमती पाठक की स्थिति अत्यंत गंभीर थी और उनका ऑक्सीजन सेचुरेषन लेबल भी बहुत कम होने के कारण उन्हें चिकित्सकों के दल व्दारा आईसीयू मे बायपेप पर रखकर उपचार प्रारंभ किया गया। अस्पताल के कोविड आईसीयू वार्ड में 25 दिनों तक लगातार भर्ती होने के बाद श्रीमती पाठक गुरूवार को स्वस्थ होकर अपने घर चली गई है। 

श्रीमती पाठक ने बताया की मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनंत पवार की टीम डॉ. पंकज जैन, डॉ. मोहित गर्ग, डॉ. रंजीत बडोले, डॉ. योगेष षर्मा, डॉ. रोहित मुजाल्दे और डॉ. सुनील बाजोलिया व्दारा नियमित रूप से उनकी हौसला अफजाई की और वे विष्वास दिलाते रहे कि आप ठीक होकर ही जाओगे और उनके दृढ़ विश्वास और हौसले की बदौलत आज मैं कोरोना महामारी से जंग जीत कर अस्पताल से अपने परिवार के पास वापस घर जा रही हूॅ। श्रीमति प्रीति पाठक ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक, पेरामेडिकल स्टॉफ व सफाई कर्मी बहुत ईमानदारी के साथ मे अपनी सेवायंे दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैं और मेरे परिवार के सभी सदस्य अस्पताल के चिकित्सकांे व पैरामेडिकल स्टॉफ के आभारी है। श्रीमती पाठक ने सभी से अपील की है कि कोविड संक्रमण की आशंका होने पर उसे छुपाए नहीं, बल्कि तुरंत डॉक्टर को दिखायें और विधिवत उपचार कराये। उन्होंने सभी से अपील की है कि कोरोना गाईड लाईन का पालन करें, मास्क लगाये दो गज की दूरी बनाकर रखे तथा अपना व अपने परिवार को सुरक्षित रखंे।

No comments:

Post a Comment