AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 11 May 2021

विधायक श्री पटेल ने कोविड जागरूकता रथ को दिखाई हरी झण्डी

 विधायक श्री पटेल ने कोविड जागरूकता रथ को दिखाई हरी झण्डी

खण्डवा 11 मई, 2021 - मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने कोविड-19 के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने, उन्हें फेस मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कोविड जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम पुनासा श्री सी.एस. सोलंकी, सीएमओ श्री संजय गीते, बीएमओ डॉ रामकृष्ण इंगला, एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉक्टर योगेश शर्मा भी मौजूद थे। यह वाहन मूंदी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों को कोविड-19 बीमारी से बचाव के संबंध में जानकारी देगा। 

No comments:

Post a Comment