‘‘वैद्य आपके द्वार‘‘ योजना का शुभारंभ 7 मई को
खण्डवा 6 मई, 2021 - शुक्रवार 7 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के आयुष विभाग के मंत्री श्री रामकिशोर कावरे ‘‘वैद्य आपके द्वार‘‘ योजना का शुभारंभ करेंगे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में श्री कावरे ‘‘योग से निरोग कार्यक्रम‘‘की प्रगति और ‘‘काढ़ा वितरण‘‘ की समीक्षा भी करेंगे। प्रमुख सचिव सह आयुक्त श्रीमती करलिन खोंगवार देशमुख ने बताया कि राज्यमंत्री श्री कावरे इस दौरान आयुष विभाग चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की कोविड-19 की ड्यूटी के समय संक्रमण एवं मृत्यु की जानकारी लेंगे। राज्य मंत्री श्री कावरे हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर के उन्नयन एवं प्रगति, हर्बल गार्डन में औषधि पौधों की स्थिति एवं प्रगति, नये निर्माण कार्य की प्रगति, जिला आयुष मिशन सोसाइटी की स्थापना की अद्यतन जानकारी और नये आयुष ग्राम की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
No comments:
Post a Comment