कोविड केयर सेंटर को विधायक श्री वर्मा ने सौंपे 7 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर
खण्डवा 12 मई, 2021 - खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने कोविड केयर सेंटर खण्डवा में उपयोग हेतु 7 ऑक्सीजन कंसंेट्रेटर मषीन भेंट की। इस अवसर विधायक श्री वर्मा ने बताया कि इस मषीन का उपयोग खण्डवा ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों हेतु किया जायेगा तथा शीघ्र ही और भी कंसंेट्रेटर प्रदान किये जायेंगे, जिससे खण्डवा के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कोविड संक्रमित मरीजों को लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेष सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment